डेंगू रोकथाम को लेकर विधायक पुत्र राकेश सिंह सक्रिय

0
IMG-20250915-WA0079.jpg

स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, प्रभारी चिकित्सक से की बातचीत, मृतका के परिजनों से मिले

मांझागढ़ (गोपालगंज) से सुदीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट


मांझागढ़ प्रखंड क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। दर्जनों लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बरौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामप्रवेश सिंह के पुत्र राकेश सिंह ने सोमवार को मांझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर तारिक इब्राहिम से मुलाकात की।

बातचीत के दौरान राकेश सिंह ने डेंगू मरीजों की जांच और उपचार व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलें और किसी भी मरीज को परेशानी न झेलनी पड़े, इसके लिए आवश्यक कदम तुरंत उठाए जाएँ।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. तारिक इब्राहिम ने आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य विभाग हर स्तर पर सजग है। डेंगू से बचाव के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है और जांच की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।

इस बीच, डेंगू से मांझागढ़ थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी कुबेर साह की पत्नी प्रेमा देवी (50 वर्ष) की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही राकेश सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने मृतका के परिजनों से गहरी संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस मौके पर जदयू नेता ब्रजकिशोर सिंह, अशोक कुमार, अमरेंद्र बारी, सुमंत कुमार, प्रखंड प्रमुख वाजिद अली, पंचायत समिति सदस्य राज कुमार, जदयू कार्यकर्ता ललन प्रसाद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!