लौकरिया पुलिस की कार्रवाई : दो गिरफ्तार,बालू लदा ट्रैक्टर-ट्रेलर जब्त

0
Screenshot_2025-09-15-21-37-07-50_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e72.jpg

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

लौकरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी कर एक ट्रैक्टर-ट्रेलर भी जब्त किया गया है।

थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि हरनाटांड निवासी तबरेज अंसारी को शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट और घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं न्यायालय के आदेश पर कुर्की वारंटी के रूप में रामपुर अरगना टोला निवासी शारदा बिन को भी पुलिस ने दबोचा है। दोनों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा जाएगा।

इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हरनाटांड के स्टेडियम के समीप भपसा नदी पर अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी की। पुलिस की अचानक कार्रवाई को देखते ही खनन कार्य में लगे चालक और उसके सहयोगी मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रेलर को जब्त कर थाना परिसर में लाया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त वाहन से संबंधित प्रतिवेदन खनन विभाग को भेजा जा रहा है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

लगातार हो रही पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी सख्त कार्रवाई से अपराध और अवैध कारोबार पर रोक लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!