Tuesday, May 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास विशालकाय अजगर ने एक बकरी को बनाया अपना शिकार

विशालकाय अजगर ने एक बकरी को बनाया अपना शिकार

0
271

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वीटीआर के वनवर्ती गांव विसहां से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, जंगल से बाहर निकलकर एक विशालकाय अजगर स्थानीय निवासी राम बहादुर थापा के घर में घुस गया। पशुपालक के अनुसार घर में घुसकर अजगर ने एक बकरी को अपना शिकार बना डाला।
अजगर ने एक बकरी को निगलना शुरू किया, वहां बांधी गई अन्य सभी बकरियां मिमियाने लगी।आवाज सुनकर घर वाले जब वहां पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि 12 फीट का एक विशालकाय अजगर बकरी को निगल लिया था। आनन-फानन में लोगों ने शोर मचाना शुरू किया और अजगर को खींचते हुए घर से बाहर निकाला।
गांव में उस समय हड़कंप मचा गया, जब एक विशालकाय अजगर ने घर में घुसकर एक बकरी को निगल लिया। वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्नेक कैचर को गांव में बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू किया गया और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। इस बाबत बाल्मीकि नगर रेंजर अमित कुमार ने बताया कि सांप निकलने पर उसे मारे नहीं हमें सूचित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!