Sunday, September 27, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ बिहार के सह संयोजक बने दीपू कुमार कुशवाहा।

भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ बिहार के सह संयोजक बने दीपू कुमार कुशवाहा।

0
619


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


प्रदेश भाजपा पंचायती राज के सह संयोजक पद पर जिला पार्षद कविता भारती के पति समाजसेवी दीपू कुमार कुशवाहा को मनोनीत किया गया है।
उक्त मनोनयन प्रदेश भाजपा संयोजक पंचायती राज प्रकोष्ठ के मुकेश नंदन द्वारा किया गया है।
अपने मनोनयन पर भाजपा नेता दीपू कुमार कुशवाहा ने प्रदेश संयोजक मुकेश नंदन सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल एवं सिर्फ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक दिए गए दायित्व का निर्वहन करुंगा। मेरी पहली प्राथमिकता भाजपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का रहेगा। उनके मनोनयन पर भाजपा नेता प्रेम शाह ओम प्रकाश पांडे राजेश पांडे सुखदेव पाल पार्षद रामधनी पटेल हेमंत मिश्रा सुनील कुशवाहा अजय कुशवाहा मदन पटेल कमल मुखिया आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!