भाईचारे की मिसाल कायम रखने का आह्वान, दोनों समुदायों की भागीदारी

0
IMG-20250811-WA0043.jpg

विजय कुमार शर्मा- बगहा पश्चिम चंपारण,बिहार
दिनांक:- 11-08-2025

अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) गौरव कुमार की अध्यक्षता में आज चेहल्लुम और जन्माष्टमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) रामनगर कुमार देवेंद्र, बगहा एक की डीएसपी रागनी कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष सरोज बैठा, उप चेयरमैन रश्मि रंजन, राकेश सिंह, दीपक रही, मुन्ना सिंह, परवेज आलम, निजामुद्दीन अंसारी, मोहम्मद इमरान, मनोज तिवारी समेत शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चेहल्लुम पूर्व की भांति इस बार भी दिन में निकाला जाएगा। एसडीओ गौरव कुमार ने कहा कि पूर्व के सभी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए हैं, जिसके लिए सभी को बधाई दी जाती है। उन्होंने भरोसा जताया कि आगे भी आपसी भाईचारे और सौहार्द के माहौल में पर्व मनाए जाएंगे।

जन्माष्टमी को लेकर उन्होंने बताया कि पर्व 16 अगस्त को आयोजित होगा, जिसके लिए पुलिस चौकसी रहेगी। बिजली विभाग को निर्देश दिया गया है कि नीचे लटके तारों की मरम्मत तुरंत की जाए, ताकि किसी प्रकार की बाधा न आए। जुलूस की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे का उपयोग किया जाएगा। डीएसपी कुमार देवेंद्र ने कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी तत्व पर पुलिस की पहली नजर रहेगी और ऐसे लोग बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की।

किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मुन्ना सिंह ने कहा कि महावीर अखाड़ा का जुलूस पूर्व में बेहद शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ था, जो सौहार्दपूर्ण माहौल का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय हमेशा मिलजुलकर त्योहार मनाते आए हैं और आगे भी यही परंपरा कायम रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!