रक्षाबंधन पर्व पर पर्यावरण के प्रति जागरूक होना प्रशंसनीय है -पंडित भरत उपाध्याय

0
Screenshot_2025-08-10-12-14-56-55_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e72.jpg

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने बताया कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, कि आज लोग रक्षाबंधन पर्व के साथ- साथ जन्मदिन, एवं अन्य पर्व त्यौहारोंपर पौधरोपण कर रहे हैं। पेड़ हमारे पूर्वज है इनके आशीर्वाद की हमें सख्त आवश्यकता है वृक्षो रक्षति रक्षित:वृक्ष की रक्षा करने वाले ही सुरक्षित होतेहैं।आज के दिन हर घर में चहल-पहल और खुशियां ही खुशियां दिख रही है। वास्तव में बहनों का हर घर में आना आनंद में वृद्धि कर दिया है।


यूनिसेफ बीएमसी संतोष सिंह राठौर ने उत्साह पूर्वक वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधते हुए कहा -कि हम पूर्व प्राचार्य गुरु जी को अपना आदर्श मानते हैं, उनकी प्रेरणा से हम पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।अगर लोग पौधारोपण कर उसका संरक्षण करने लगेंगे ।तो निश्चित रूप से ही पर्यावरण की समस्या दूर होगी ।शुद्ध वायु व शुद्ध जल मिलेगा । यह परंपरा लोगों ने शुरू कर दिया है। आज हर घरों में रिश्तों की मजबूत डोरी दिखाई दिया । रिश्ते खून से नहीं ,भावना से निभाए जाते हैं ।रक्षाबंधन सिर्फ भाई -बहन का नहीं, पूरे परिवार के प्रेम की डोर है जो सभी रिश्तों को जोड़े रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!