भ्रामक और छवि धूमिल करने में युट्युबर रोहित पाठक हुआ अव्वल, साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने में पुलिस ने दिया सदेह उपस्थित होने का नोटिस

0
IMG-20250810-WA0016.jpg

पूर्व में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया ने भी डीएम और एसपी को युट्युबर के खिलाफ भेजा था पत्र

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

पश्चिम चम्पारण के बेतिया में चम्पारण 24 न्यूज का युट्युबर कथित रोहित पाठक जिले में भ्रामक, छवि धूमिल करने व साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने में अब अपना अव्वल स्थान बना चुका है। यह सिर्फ जन चर्चा ही नहीं प्रशासनिक दस्तावेज के माध्यम से पूर्ण रूप से स्पष्ट हो रहा है। सबसे पहले जीएमसीएच के द्वारा इस आशय का पत्र पश्चिम चम्पारण के जिलाधिकारी और बेतिया के पुलिस अधीक्षक को दिया गया था। पर अब तो स्वयं बेतिया पुलिस ही युट्युबर के खिलाफ सनहा दर्ज कर सदेह उपस्थित होने का नोटिस जारी कर दिया है। जारी किए गए नोटिस के अनुसार पश्चिम चम्पारण के बेतिया मझौलिया थाना अंतर्गत कुछ दिनों पूर्व हुए जुलूस विवाद में असामाजिक तत्वों के द्वारा पथराव को इसने सद्भावना बिगाड़ने के नियत से भ्रामक और पुष्टिहीन खबर बनाकर अपने चैनल से दिखाया। खबर के माध्यम से दो पक्षों के जुलूस विवाद को दो समुदाय का विवाद बताकर बढ़ा चढ़ा कर धार्मिक भावना भड़काने का प्रयास किया गया।

वहीं जबकि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 1 के नेतृत्व में जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया गया। जिसको लेकर बेतिया पुलिस ने नगर थाना में सनहा नम्बर 222/25 दिनांक 06/08/25 दर्ज किया है और सनहा दर्ज के 24 घंटा में सदेह उपस्थित होकर अपना मंतव्य देने को कहा है कि क्यों नहीं आपके विरूद्ध सामाजिक सौहार्द और साम्प्रदायिक भावना बिगाड़ने के प्रयास में विधि सम्मत कार्यवाही किया जाए? नोटिस जारी होने के बाद युट्युबर रोहित पाठक की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है और इस नोटिस के साथ पूर्व में जीएमसीएच के द्वारा जो आरोप लगाकर पत्र दिया गया था वो भी पूर्ण रूप से सत्य प्रमाणित होता है। जिसमें उल्लेख था कि गलत व भ्रामक खबर चलाकर जीएमसीएच की छवि धुमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

हालांकि यह जन चर्चा है कि युट्युबर बहुत तेजी से पैदल, फिर साइकिल से अब मोटरसाइकिल तक का सफर बड़ी तेजी से तय किया और वो भी पत्रकारिता के बल बूते पर जिसमें सच्चे पत्रकारों को सदा आर्थिक जोखिम का शिकार होना पड़ता है । पर युट्युबर रोहित पाठक किन रास्तों के माध्यम से चलकर आज यह सफर तय किया, वो हमेशा संदेहास्पद और जांच का विषय रहेगा। वहीं जिले में चर्चा यह भी है कि कुछ पुलिस पदाधिकारी इसके मनोबल को बढ़ाकर रखे हैं और अपनी स्वार्थ सिद्धि हासिल करते हैं और उनके ही सह पर लगातार इसकी हिम्मत बढ़ते जा रही है। वहीं इसके कुछ कारगुजारी के पता लगने पर एक पुलिस पदाधिकारी ने इसकी जमकर खबर ली थी, जिससे इसकी कुछ समय तक सिट्टी पिट्टी गुम तक हो गई थी। वहीं कुछ अन्य कथित व चर्चित मीडिया भी इसका इस्तेमाल अपने लिए करते रहे हैं। ऐसे में इसका गलत मनोबल बढ़ना स्वभाविक ही था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!