बिहार में बदलाव चाहिए शिक्षा और रोजगार चाहिए – स्मिता चौरसिया

0
Screenshot_2025-07-28-12-23-10-77_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e72.jpg

जन सुराज का मतलब, जनता का सुंदर राज।

जन सुराज की सरकार बनने पर पेंशन की राशि होगी ₹2000 प्रतिमाह।

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

रविवार की संध्या स्मिता चौरसिया के नेतृत्व में नगर के बगहा दो स्थित चौरसिया पट्टी, प्रखण्ड बगहा एक के बडगांव इत्यादि कई शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुराज की एक विशाल आमसभा संपन्न हुई। बगहा विधानसभा की भावी प्रत्याशी स्मिता चौरसिया ने अपने संबोधन में कहा कि जन सुराज का मतलब होता है जनता का सुंदर राज। बिहार की नीतीश सरकार में भ्रष्टाचार बेरोजगारी महंगाई और अराजकता चरम सीमा पर है। बिहार के नौजवान देश के अन्य राज्यों में जाकर मजदूरी कर रहे हैं। बिहार में उद्योग धंधों का घोर अभाव है। उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव चाहिए शिक्षा और रोजगार चाहिए।

भावी प्रत्याशी श्रीमति चौरसिया ने जोरदार शब्दों में कहां की बिहार में अगर जन सुराज की सरकार बनती है तो नौजवानों का पलायन बंद होगा। पेंशन की राशि ₹2000 प्रति माह दी जाएगी। महिलाओं को स्वरोजगार के लिए चार प्रतिशत सालाना ब्याज पर कर्ज की सुविधा दी जाएगी। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाएगा। किसानों के लिए मनरेगा मजदूर की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार अपने बच्चों के भविष्य के लिए बिहार में बदलाव के लिए सुशासन के राज्य के लिए जन सुराज को वोट दें। बिहार के नौजवान गुजरात महाराष्ट्र पंजाब हरियाणा दिल्ली आदि राज्यों में जाकर मजदूरी कर रहे हैं। बिहार में कल कारखाने बंद होते जा रहे हैं। महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त हो चुकी है।

शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पंगु हो चुकी है। उपस्थित विशाल जन समूह से बिहार में बदलाव के लिए पलायन रोकने के लिए भ्रष्टाचार मिटाने के लिए बेरोजगारी दूर करने के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में जन सुराज को वोट देने की जोरदार वकालत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!