बच्चों के भीतर की प्रतिभा को निखारने की जरूरत -पं-भरत उपाध्याय

0
Screenshot_2025-07-25-08-17-00-68_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e72.jpg

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण


बीपीएससी द्वारा नियुक्त विद्यालय अध्यापिका कुमारी शिल्पी शुक्ला 11 -12 का संस्कृत विषय में आज दिनांक 24.7.2025 को पूर्वाहन 9:30 बजे एस बी एस उच्च विद्यालय मेहुड़ा में विद्यालय प्रधानाचार्य के पद पर प्रभारी प्रधानाचार्य चार्ली राफेल द्वारा योगदान कराया गया। अपने शुभकामना संदेश में राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज मधुबनी के पूर्व प्राचार्य पंडित भरत उपाध्याय ने कहा कि बच्चों के भीतर प्रतिभा की कमी नहीं है, सिर्फ आप लोगों को निखारने की आवश्यकता है। आप सभी आदर्श शिक्षक हैं, मुझे विश्वास है कि विद्यालय का मान-सम्मान रखते हुए श्रेष्ठता को प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के मो०सफीउल्लाह, रविशंकर प्रसाद, विंदेश्वर प्रसाद, प्रमोद कुमार सिंह, मनीषा कुमारी, मुकेश कुमार,राजन, रंजन प्रसाद, प्रशांत कुमार, रंजना मणि त्रिपाठी, संजय कुमार ,विनीता कुमारी, दूजेंद्र कुमार, कुमारी निधि सिंह, विकास कुमार ओमी, कुमारी सपना कुशवाहा,महेंद्र प्रताप गौतम, अभिनव कुमार सरस्वती कुमारी, ममता कुमारी, अमित कुमार ,रंजीत कुमार ,संजू कुमारी प्रणय कुमार और शंभू महतो आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!