Saturday, February 14, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास आदर्श फूल भंडार का हुआ उद्घाटन।

आदर्श फूल भंडार का हुआ उद्घाटन।

0
227

आधुनिक जीवन में डेकोरेशन की है अहम भूमिका।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार


पत्रकार राजू शर्मा के दूसरे प्रतिष्ठान आदर्श फूल भंडार का उद्घाटन वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच फीता काटकर प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर एस टी नबी, डॉक्टर आर कुमार अनुपम डॉक्टर शहजाद आलम तथा डॉक्टर संजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया। अपने संबोधन में डॉक्टर एस टी नबी ने कहा की आधुनिक जीवन में डेकोरेशन की भूमिका काफी अहम हो गई है। शरीर की साफ सफाई पहनावा घर का रंग रोगन साज-सज्जा की तरह अब विवाह धार्मिक अनुष्ठान पर्व त्योहार में धार्मिक स्थलों की साज सजावट का प्रचलन तेजी से बढ़ता जा रहा है।

साज सजावट डेकोरेशन करने वालो की मांग बढ़ती जा रही है। डेकोरेशन के लिए आधुनिक फूल पत्ती लाइट सजावट सामग्री आदि का व्यवसाय अब काफी लाभदायक साबित हो रहा है। पढ़े लिखे नौजवानों को इस धंधे में अपने भविष्य को बनाने की इच्छा शक्ति रखनी चाहिए। आधुनिक जीवन में डेकोरेशन का धंधा व्यवसायीकरण का रूप ले लिया है तथा लाभदायक साबित हो रहा है।
आदर्श फूल भंडार गुरचुरवा मझौलिया के संचालक राजेश शर्मा ने बताया कि प्राकृतिक फूलों की खेती करने के साथ-साथ अब डेकोरेशन के क्षेत्र में अपना पांव पसारने का काम किया है।

संचालक ने बताया कि उनके द्वारा स्टेज मड़वा विवाह मंडप दूल्हा की गाड़ी की सजावट वरमाला की सजावट सुहागरात के लिए कमरे की सजावट धार्मिक उत्सव के पावन अवसर पर पंडाल और स्टेज का निर्माण तथा सजावट आधुनिकतम ढंग से उचित कीमत पर किया जाता है।
बताते चले की पत्रकार राजू शर्मा के दूसरे प्रतिष्ठान आदर्श फूल भंडार के उद्घाटन के अवसर पर पत्रकार संजय पांडे उनित लाल सुमित कुमार नेयाज आलम अनिल कुमार शर्मा समेत राजेंद्र शर्मा शिवनाथ महतो उमेश कुशवाहा शत्रुघन कुमार बलजोर कुमार यादव दिनेश कुमार शर्मा सगीर आलम नूर आलम लालचंद कुमार कनक कुमार धर्मेंद्र कुमार गुलाब शर्मा शशि भूषण शर्मा राजन शर्मा श्याम नंदन कुमार सुशील शर्मा अंश कुमार वार्ड सदस्य अनिल कुमार शर्मा पूजा शर्मा अनुष्का शर्मा सरिता शर्मा रोशनी कुमारी रिंकी शर्मा रीता देवी विजय शर्मा संजय सिंह चुमन यादव जितेंद्र शर्मा अमेरिका शर्मा गणेश शर्मा आदि उपस्थित थे
आचार्य बिंदेश्वरी तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रों और वैदिक विधि विधान से पूजन अर्चना कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!