सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किया जा रहा है टीकाकरण- डॉअवधेश सिंह।

0
IMG-20250722-WA0043.jpg

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किया जा रहा है टीकाकरण उक्त बातों की जानकारी डॉ अवधेश कुमार सिंह ,जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण बेतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 9 वर्ष से 14 वर्ष के बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन से आच्छादित किया जा रहा है ताकि उन बालिकाओं को बच्चेदानी कैंसर से बचाव किया जा सके आगे डॉ सिंह ने बताया कि राजकीय कन्या मध्य विद्यालय लाल बाजार ,राजकीय कन्या संपोषित उच्च विद्यालय में 249 बालिकाओं का टीकाकरण किया गया ।आगे उन्होंने बताया कि पहले सरकारी स्कूलों में उसके साथ ही निजी स्कूलों में पढ़ने वाली बालिकाओं को टीकाकरण किया जा रहा है आगे उन्होंने बताया कि जिले में पूर्व में भी आठ कस्तूरबा विद्यालयो के बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन दिया गया है जिसमें कई प्रखंड शामिल हैं आगे उन्होंने बताया कि या अभी लगातार सभी बालिका स्कूलों में चलाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!