बगहा के 24 पंचायतों के वार्ड सदस्यों की बैठक, सात निश्चय पार्ट 2 लागू करने की मांग

0
IMG-20250720-WA0056.jpg

यूरिया कालाबाजारी बंद करने व मनरेगा योजना में मिले अधिकार

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

प्रखंड बगहा एक के चौतरवा चौक स्थित कोर्ट माई स्थान परिसर में रविवार को प्रखंड बगहा एक के 24 पंचायतों के वार्ड सदस्यों की एक बैठक संपन्न की गई। बैठक की अध्यक्षता हरदी – नादवा पंचायत के उप मुखिया अनील गुप्ता ने की। संचालन परसा – बनचहरी पंचायत के उप मुखिया अमरेश कुमार ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि बगहा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी जयेश मंगल सिंह उर्फ जय सिंह रहे। बैठक में वार्ड सदस्यों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सात निश्चय पार्ट टू लागू करने की मांग की। कहा कि जब तक सात निश्चय पार्ट टू लागू नहीं होगा, तब तक नल जल, नली गली और सड़क का विकास संभव नहीं है। तथा पंचायत की चौमुखी विकास और विकसित पंचायत की सपना सरकार की अधुरी ही रहेगी। उन्होंने सरकार से त्रिस्तरीय पंचायत वार्ड सदस्यों को सांसद, विधायक, एमएलसी के तर्ज पर पेंशन देने की मांग की। साथ ही उन्होंने मनरेगा योजना में वार्ड सदस्यों की अधिकार देने की मांग की।

यूरिया कालाबाजारी बंद हो

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी बगहा जयेश मंगल सिंह उर्फ जय सिंह ने वार्ड सदस्यों के विभिन्न मांगों का समर्थन करते सरकार से उनके हक और अधिकार की मांग की। कहा कि बगहा में यूरिया खाद की कालाबाजारी हो रही है। किसानों को यूरिया खाद मुंहमंगे दामों में मिल रही है। लेकिन सरकार मुकदर्शक बनी है। कमरतोड़ महंगाई में किसान यूरिया खाद लेने के लिए विवश है। उन्होंने यूरिया खाद की कालाबाजारी बंद करने और पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने की सरकार से मांग की। इस अवसर पर वार्ड सदस्य दीवाकर मिश्रा, अब्बास अंसारी, नंदलाल यादव, मोहन चौधरी, डॉ बीसी राय, राम बचन बीन, प्रकाश नारायण चौधरी, रामु राम, राम बली यादव, अमरेन्द्र यादव, मुन्ना अंसारी, भोला मियां, रामाशीष ठाकुर, प्रभु रविदास के साथ ही प्रखंड बगहा एक के कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बगहा एक दिनेश यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!