वाहन चालक अनजान, मैसेज आने पर हुए परेशान

0
IMG-20250513-WA00192.jpg

बिना पेपर जाँच किए कट गया चालान विभाग करे समाधान

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

यदि आप बाइक चला रहे हैं और चालान कटने का मैसेज आ जाए तो परेशान होना स्वाभाविक है। वो भी तब जब आपको चेकिंग आदि के लिए कहीं रोका भी न गया हो। जी हाँ, ऐसा हीं वकाया हुआ है बगहा के शिक्षक सुनिल कुमार के साथ।उन्होंने बताया कि शनिवार 19 जुलाई को अपने शिक्षक साथी के साथ वे जिला मुख्यालय बेतिया में प्रधान शिक्षक नियुक्ति पत्र लेने आए थे। शाम को वापसी में करीब 5 बजकर 27 मिनट पर उन्हें 3:39:55 टाइमिंग से उनके बाइक के चालान कटने का संदेश प्राप्त हुआ तो वे आश्चर्यचकित हो गए कि आखिर बिना गाड़ी जाँच हुए, पेपर की माँग किए बिना चालान कैसे कट गया ? जबकि पेपर आदि साथ हीं था। फिर ऑनलाइन डिटेल देखने पर NO DL लिख कर एक हजार का चालान दिखा जबकि शिक्षक के अनुसार इन्हें कहीं भी वाहन चेकिंग या पेपर दिखाने के लिए नहीं रोका गया फिर भी चालान कटने का मैसेज मिलने से चिंतित हैं।

शिक्षक का ऐसे चालान कटना अव्यवहारिक लगता है। फिर उन्होंने साक्ष्य के रुप में पेपर के साथ NoteCam से फोटो लिया। शिक्षक सुनिल कुमार ने कहा कि वे हेलमेट पहनकर वाहन चला रहे थे। नियुक्ति पत्र लेकर वापस आते समय लगभग 5 बजे स्टेशन चौक के समीप बंगाली मिष्ठान दुकान से बच्चों के लिए मिठाई लेने के लिए थोड़े देर के लिए वहाँ रुका था। वहाँ पर न तो बैरिकेटिंग की गई थी और ना ‘नो पार्किंग जोन’ बनाया गया है। फिर चालान कब, कहाँ, कैसे कट गया? ऐसे बिना जानकारी के चालान कटने से परेशान हैं।
ऐसा प्रतीत होता है कि टारगेट पूरा करने के लिए किसी-किसी वाहन का चालान काट दिया जाता है जो अनुचित, अव्यवहारिक लगता है।
मालूम हो कि शिक्षक स्वयं सोशल मिडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक करते रहते हैं।
शिक्षक ने विभाग में ऑनलाइन शिकायत दर्ज किया है, उन्हें उम्मीद है समाधान होगा। विभाग को चाहिए कि लोगों में जागरूकता के लिए चयनित स्थलों पर सांकेतिक बोर्ड लगाते हुए विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार, जागरूकता अभियान चलाए ताकि लोग अनावश्यक परेशानी से बच सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!