चनपटिया का बेटा ही बनेगा चनपटिया का नेता।

0
IMG-20250720-WA0074.jpg

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के बरोहिया में आयोजित अभिभावक एवं मित्र मिलन समारोह में उपस्थित हजारों लोगों ने भाजपा जिला अध्यक्ष रूपक लाल श्रीवास्तव द्वारा क्षेत्र के जमीनी कार्यकर्ता एवं पूर्व मंत्री चंद्र मोहन राय के प्रतिनिधि विजय ठाकुर के पार्टी से 6 वर्ष के निष्कासन पर जबरदस्त आक्रोश प्रदर्शन करते हुए कहा कि अब भाजपा में जमीनी कार्यकर्ताओं की कोई इज्जत और अहमियत नहीं रही है। उपस्थित उपभोक्ताओं ने खुले मंच से आरोप लगाया कि चनपटिया के वर्तमान विधायक उमाकांत सिंह के निर्देश पर विजय ठाकुर को पार्टी से निष्कासित किया गया है तथा इसकी जानकारी लिखित नहीं देकर फेसबुक पर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इस अभिभावक एवं मित्र मिलन समारोह में भाजपा जदयू भाकपा और राजद के नेता भी उपस्थित थे और उन्होंने भी विजय ठाकुर के निष्कासन पर कड़ा विरोध जताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में बाहरी प्रत्याशियों को सबक सिखाने का संकल्प लिया। भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता विजय ठाकुर ने बताया कि पिछले 35 वर्षों से वह भाजपा का झंडा लेकर आगे चल रहे हैं। घर-घर जाकर युवाओं और नौजवानों तथा बुजुर्गों को भाजपा से जोड़ने का काम किया है। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री चंद्र मोहन राय के प्रतिनिधि रह चुके विजय ठाकुर ने जोरदार शब्दों में कहा कि प्रदेश के नेताओं को चाहिए कि इस निष्कासन की निष्पक्ष जांच हो तथा दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई किया जाए। बताते चले की सभी वक्ताओं ने अपने-अपने संबोधनों में जोरदार विरोध जताते हुए कहा कि अब चनपटिया का बेटा ही चनपटिया विधानसभा क्षेत्र का विधायक होगा। आयातित नेताओं का चनपटिया विधानसभा क्षेत्र से खाली हाथ बैरग वापस लौटा दिया जाएगा। सभी नेताओं ने विजय ठाकुर के निष्कासन की भर्त्सना करते हुए वर्तमान एमपी और विधायक को दोषी करार दिया तथा आगामी विधानसभा चुनाव में सबक सिखाने का एक जुट होकर संकल्प लिया।
इस अभिभावक एवं मित्र मिलन समारोह में जद यू नेता अशोक ओझा सुशील महतो मीकू शाही वीरू मिश्रा वीरेंद्र प्रसाद इंजीनियर संदीप कुमार राय श्रीमान मिश्रा अखिलेश प्रसाद सुरेंद्र राय शिव बालक प्रसाद अजय ठाकुर हरिलाल ठाकुर समेत हजारों नेता और ग्रामीण उपस्थित थे। मंच का संचालन भाजपा नेता निर्भय कांत मिश्रा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन समाज सेवी ओमप्रकाश ठाकुर ने दिया। इस मिलन समारोह में उपस्थित जमीनी कार्यकर्ता विजय ठाकुर के समर्थकों के भीड़ को देखकर यह अंदाजा लगा लिया जा सकता है कि अगर विजय ठाकुर का निलंबन तत्काल प्रभाव से वापस नहीं लिया जाता है तथा चनपटिया के ग्रामीणों की मांग नहीं मानी जाती है तो विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के लिए बहुत ही संघर्ष पूर्ण मुकाबला एवं कड़ा संघर्ष होने के आसार दिख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!