मोहर्रम की त्योहार के मद्देनजर शांति समिति का की गई बैठक , जुलूस में धरादार हथियार के प्रदर्शन पर रहेगा प्रतिबन्ध

0
IMG-20250701-WA0045.jpg

गोपालगंज बिहार से सुदीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

मांझागढ़ (गोपालगज ) मंगलबार को मांझागढ़ थाना परिसर में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षयता में मोहर्रम त्योहार के मद्दे नजर शांति समिति की बैठक की गई । बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को अंचलाधिकारी मुन्ना कुमार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि रुट के अनुसार ही जुलूस निकलेगा तथा जुलूस में धारा धार हथियार का प्रदर्शन नही किया जाएगा । तथा जुलूस के दौरान इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध सबंधी किसी प्रकार का बैनर का प्रयोग नही होना चाहिए । वही दूसरी तरफ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी विनीत कुमार ने बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि मोहर्रम का त्योहार समाजिक त्योहार है ।सभी को मिलजुल कर एक दूसरे के सहयोग से शांति पूर्ण मनाना चाहिए । किसी प्रकार के विबाद नही होना चाहिए ।कही भी किसी प्रकार को परेशानी हो तो सूचित करें त्वरित करवाई की जाएगी ।

वही दूसरी तरफ उन्होंने कहा कि प्रखण्ड अंतर्गत करीब एक लाख पैसठ हजार मतदाता है । जिसका सत्यापन घर घर जाकर बी एल ओ द्वारा किया जाएगा । तथा नए मतदाता का भी नाम जोड़ा जाएगा ।वही दूसरी तरफ थाना प्रभारी राजीव रंजन सिंह ने बैठक में उपस्थित जन प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि जुलूस में धारधार हथियार के प्रदर्शन पर लगाये प्रतिबन्ध का पालन किया जाय, लगाए गए प्रतिबन्ध का उलंघन करने वाले पर सख्त करवाई की जाएगी । इस मौके पर जन सुराग के जिलाध्यक्ष राधारमण मिश्र, जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष योगेश प्रसाद ,पँचायत समिति सदस्य राज कुमार पटेल , मुखिया गोरख साह, ए एस आई संजय कुमार ,ओमप्रकाश प्रसाद ,विक्रम प्रसाद सहित अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!