मरीजों की सेवा चिकित्सक का परम कर्तव्य।

0
IMG-20250701-WA0038.jpg


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


डॉक्टर्स डे के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनुपम प्रसाद की अध्यक्षता में चिकित्सकों की एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अनुपम प्रसाद ने कहा कि एक चिकित्सक का परम कर्तव्य होता है मरीजों की सेवा करना। निस्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा करना ईश्वर सेवा के समान होता है। उन्होंने कहा कि यह सही है कि इस पेशे में दलालों और बिचौलियों की भूमिका काफी बढ़ी है। मरीजों का शोषण किया जा रहा है। कुछ चिकित्सक इस पेशे को रूपए पैसे की तराजू में तौल रहे हैं। छोटे छोटे मरीजों को भी रेफर कर देने का फैशन चल पड़ा है। कुछ चिकित्सक अपने फर्ज से हटकर अपनी गरिमा को धूल धूसरित कर रहे हैं।
उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों को याद दिलाया कि डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप माने जाते है।
सभी को अपने कर्तव्य का निर्वहन सेवा भावना के साथ निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक करनी चाहिए। उन्होंने डॉक्टर्स डे के अवसर पर सभी चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों को बधाई और शुभकामना दिया। इस अवसर पर डॉ सुमित कुमार डॉक्टर अविनाश कुमार डॉक्टर मेराजुल हक विनय कुमार तिवारी प्रधान लिपिक शिव शांत कपूर डाटा ऑपरेटर रविंद्र कुमार शर्मा राहुल झा अभय कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!