Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home पॉलिटिक्स वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव बगहा में हो- सांसद

वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव बगहा में हो- सांसद

0
197

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

नवघोषित वंदे भारत एक्सप्रेस जो गोरखपुर से पटना वाया नरकटियागंज-बेतिया चलने वाली है उसका ठहराव बगहा में सुनिश्चित करने के लिए आज बाल्मीकिनगर सांसद ने दिल्ली में दूसरी बार रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर अनुरोध किया। सांसद सुनील कुमार ने रेलमंत्री को बताया कि इस रूट पर गोरखपुर के बाद बगहा बिहार का पहला प्रमुख रेलवे स्टेशन है जहां उत्तर प्रदेश और नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र के यात्री भी देश के विभिन्न स्थानों के लिए गाड़ी पकड़ते हैं। बगहा पुलिस जिला मुख्यालय भी है और भविष्य में इसके राजस्व जिला बनने की भी उम्मीद है। पर्यटन स्थल बाल्मीकिनगर आने जाने के लिए भी यही स्टेशन माध्यम है।

श्री कुमार ने बताया कि प्रतिदिन बगहा स्टेशन से दो लाख यात्री विभिन्न स्थानों के लिए गाड़ी पकड़ते हैं और रोजाना ढाई लाख रुपए का राजस्व इस स्टेशन से रेलवे को प्राप्त होता है। सांसद के अनुरोध पर रेल मंत्री ने सकारात्मकता के साथ अपनी सहमति जताई और बगहा में वंदे भारत ट्रेन के ठहराव का आश्वासन दिया। इस भरोसे के लिए सांसद सुनील कुमार ने रेल मंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया है। सांसद ने बताया कि हमने अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोडी है। रेलवे मेरे अनुरोध पर जरूर गंभीरता से विचार करेगा। जदयू कार्यकर्ताओं और आमजन ने बाल्मीकिनगर सांसद के इस ईमानदार प्रयास की सराहना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!