Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम जौनपुर में रिटायर्ड अफसर की हत्या: स्कूटी से लादकर शव को कूड़े...

जौनपुर में रिटायर्ड अफसर की हत्या: स्कूटी से लादकर शव को कूड़े के ढेर में फेंका, महिला समेत तीन गिरफ्तार

0
113

उत्तर प्रदेश से अमित कुमार शर्मा को रिपोर्ट

जौनपुर जिले में रिटायर्ड जिला युवा कल्याण अधिकारी की हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज घटना लाइन बाजार थाना क्षेत्र की है, जहां वाजिदपुर तिराहे के पास रविवार सुबह शव कूड़े के ढेर में पड़ा मिला। मृतक की पहचान खुटहन थाना क्षेत्र के बैरवा गांव निवासी रामकृपाल यादव 65 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस शक के आधार पर 3 लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने कूड़े के ढेर एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में देखा गया कि रात करीब 2 बजे एक महिला और एक युवक अफसर रामकृपाल यादव को स्कूटी पर लादकर रेड चिली रेस्टोरेंट तक लाते है और शव को फेंक कर फरार हो गए। पुलिस कुछ ही घंटों में महिला समेत तीन को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुई हैं, जिनमें सेक्सवर्धक दवाएं भी शामिल हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच की जा रही है। हत्या की संभावनाओं से नकारा नहीं जा सकता है। लेकिन मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मृतक रामकृपाल यादव के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटे हैं। जैसे ही परिजनों को इस दुखद घटना की जानकारी मिली, घर में कोहराम मच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!