विधायक हुए प्रखंड के 25 पंचायत के जदयू कार्यकर्ताओं के साथ रूबरू।

0
IMG-20250531-WA0075.jpg

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर विधानसभा एक के जदयू के विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह के आवास पर शनिवार को बगहा प्रखंड के सभी 25 पंचायत के जदयू कार्यकर्ताओं के साथ विधायक रूबरू हुए। सबसे पहले सभी जदयू कार्यकर्ताओं ने अपना परिचय दिया।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि हम सब को आपसी ताल मेल और सामंजस्य के साथ आगे बढ़ना है। सभी पंचायत में विकास कार्य युद्ध स्तर पर किए गए हैं। कुछ महत्वपूर्ण कार्य इस बीच अधूरे रह गए हैं। जिन्हें पूरा करना है। सभी विकास कार्य मुख्यमंत्री जी के विशेष ध्यान देने का नतीजा है। जिस कारण विकास कार्य में अपना वाल्मीकि नगर विधानसभा पांचवें नंबर पर विराजमान हो गया है।
क्षेत्र का सर्वांगीण विकास पार्टी और मेरी पहली प्राथमिकता है। माननीय मुख्यमंत्री जी का विशेष ध्यान सदैव वाल्मीकि नगर पर रहता है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से डरे के नईखे, लड़े के बा का नारा दिया।


ज्ञात हो कि वाल्मीकि नगर विधानसभा का हर एक पंचायत आज विकास के राह पर विधायक रिंकू सिंह के नेतृत्व में आगे बढ़ चला है। इस मौके पर प्रखंड बगहा दो के सभी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्य को जन-जन तक पहुंचाने का एक जुटता से संकल्प लिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक को क्षेत्र का चौमुखी विकास करने के लिए तन मन से सहयोग का आश्वासन दिया। सभी कार्यकर्ताओं को विधायक और प्रखंड अध्यक्ष द्वारा अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर विधायक अनुमंडल प्रतिनिधि उमेश श्रीवास्तव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रंजन यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष बृजेश कुमार शर्मा उर्फ लड्डू, सन्नी सरकार यादव, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, महासचिव दुर्गेश कुमार ,पुरुषोत्तम यादव ,सचिव बिंदी चौधरी , रिशु गुप्ता, सम्राट आनंद, बबलू सिंह, देवेंद्र सिंह, मिथिलेश सिंह,राममिलन कुमार ,राजू सिंह, मुन्ना बिन, भूषण राम ,20 सूत्री के राकेश राम ,घनश्याम महतो ,श्याम सुंदर राम, समेत सैकड़ों पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!