अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में स्थानीय विधायक राम सिंह ने शव वाहन का लोकार्पण किया

0
IMG-20250504-WA0010.jpg

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में शव वाहन की सुविधा रविवार से उपलब्ध हो गया। इसकी मांग वर्षों से बगहा की जनता कर रही थी। अस्पताल में शव वाहन के अभाव में मरीजों के परिजन और अस्पताल कर्मियों के बीच आये दिन कहा सुनी होती थी। शव वाहन के नही रहने के कारण मृत व्यक्तियों के लाश को गंतव्य तक ले जाने में आर्थिक बोझ पढ़ता थ। अब यह सुविधा उपलब्ध हो जाने नगर और ग्रमीण वासियों को दिक्कतों को सामना नहीं करना पड़ेगा। इस वाहन को अनुमंडल अस्पताल में उपलब्ध कराने के लिए बगहा विधायक राम सिंह की भूमिका रही। शव वाहन का लोकार्पाण रविवार को बगहा के स्थानीय विधायक राम सिंह ने किया। राम सिंह ने कहा कि क्षेत्र वासियों के स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो इसके लिए मैं सदैव ततपर हूँ। इस मौके पर अस्पताल प्रभारी उपाधीक्षक डॉ एस पी अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अचिन्त्य कुमार लल्ला , राजसभा सांसद अनुमंडल अस्पताल प्रतिनिधि मनोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष रितु जायसवाल, महामंत्री शिपु चौबे, दीपू तिवारी, नगर अध्यक्ष राजन गुप्ता, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष विजय साहू, रौशन तिवारी, दीपू जायसवाल, गोविंद जायसवाल एवं विशाल पांडेय जी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!