बगहा मे पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए काटे गए चालान, सड़क अतिक्रमणकारियो पर चला नप का बुलडोजर।

0
IMG-20250503-WA0023.jpg

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा नगर परिषद एक्शन मोड में है।अतिक्रमण हटाने के अभियान के साथ कोचिंग सेंटरों को अवैध रूप से बैनर लगाने,डेयरी संचालकों को नालियों में गोबर बहाने और सड़कों को बाधित करने पर संचालकों तथा पॉलीथिन बेचने वाले दुकानदारों को जुर्माना किया गया।इस कड़ी मे शुक्रवार को स्वच्छता पदाधिकारी अब्दुल बाकी के अध्यक्षता मे सड़क पर से अतिक्रमण को हटाया गया।कुछ सामान भी अपने कब्जे में लेकर ट्राॅली में लोड किया गया।नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा पॉलिथीन पकड़े जाने पर चालान कटने की सूचना मिलते ही सभी दुकानदारों में हड़कंप मच गया और दुकानदारों ने दुकानों में रखे पॉलिथीन छिपाने शुरु कर दिए।स्वच्छता पदाधिकारी ने बताया,कि पॉलिथीन,कैरी बैग के प्रयोग और निर्माण पर पूर्ण प्रतिबंध है।इसलिए आदेशो की उल्लंघना करने पर दुकानदारों के चालान काटे जा रहे है और पहली बार पकड़े जाने पर जुर्माना भरवाया जाएगा,अगर दुकानदार जुर्माना नहीं भरता तो,इसके लिए सजा का भी प्रावधान है।वही लगभग 10 दुकानो के चालान काटे गए।इस छापेमारी मे होल्डिंग पदाधिकारी चन्दन कुमार,सिटी मैनेजर,स्वच्छता साथी किशोर यादव,राकेश कुमार,आशुतोष कुमार,विकास कुमार,राहुल कुमार,साधु बासफोर,दीक्षा कुमारी,मुस्कान जयसवाल,कोमल कुमारी,अंजू कुमारी,अमीन अभय कुमार और बगहा नगर थाना एसआई प्रमोद कुमार सहित पूरी पुलिस बल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!