बगहा एक अंचल के आरटीपीएस द्वारा वित्तीय वर्ष 1 लाख 27 हजार 597 आवेदनो का हुआ निष्पादन

0
IMG-20250416-WA0032.jpg

वित्तीय वर्ष में जाति ,निवास, आय, ईडब्ल्यूएस आदि से आवेदनों का हुआ निष्पादन

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण

बगहा एक अंचल द्वारा लोक सेवा का अधिकार (आरटीपीएस) के द्वारा वित्तीय वर्ष 1मार्च 2024 से 31 मार्च 2025 में लाख से अधिक आवेदनों का निष्पादन अंचल द्वारा किया गया। जिसमें जाति, निवास, आय, ईडब्ल्यूएस आदि प्रमाण पत्र लोगों के बनाये गए। अंचलाधिकारी बगहा एक नर्मदा श्रीवास्तव ने बताया कि बगहा एक अंचल द्वारा लोक सेवा का अधिकार के माध्यम से वित्तीय वर्ष में 1,53,500 कुल आवेदन प्राप्त हुए थे। जिनमें 1 लाख 27 हजार 597आवेदनों में जाति, निवास, आय, ईडब्ल्यूएस आदि का निष्पादन किया गया।
सीओ ने बताया कि बगहा एक आरटीपीएस 1,27,597 आवेदन का निष्पादन हुआ, जिनमें 715 आवेदक मात्र लंबित है। जिन्हें तय समय सीमा पर निष्पादन कर लिया जाएगा। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष में 25,903 आवेदन जांच के क्रम में सही नहीं पाए जिन्हें रिजेक्ट किया गया। बगहा एक अंचल द्वारा वित्तीय वर्ष में 1 लाख 27 हजार 597 आवेदन का निष्पादन किया गया। इन आवेदन के निष्पादन में अंचलाधिकारी नर्मदा श्रीवास्तव और राजस्व अधिकारी के साथ आरटीपएस के कर्मियों की अहम भूमिका रही। जिसमें बगहा एक प्रखंड सह अंचल के आईटी सहायक दीपक पासवान दिलीप चौधरी, पिंकी कुमारी, मनीष कुमार जैसे कर्मियों ने अपना योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!