Friday, September 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वन कर्मियों ने गंडक नदी में डूब रहे हिरण को किया रेस्क्यू।

वन कर्मियों ने गंडक नदी में डूब रहे हिरण को किया रेस्क्यू।

0
396

वन विभाग ने नदी के पानी से हिरण को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकि नगर स्थित नारायणी गंडक नदी में सोमवार की सुबह कालीघाट मंदिर के निकट पानी में डूब रहे एक हिरण (चितल)की सूचना पर वाल्मीकि नगर रेंजर श्रीनिवासन नवीन के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद हिरण को नदी के पानी से सुरक्षित रेस्क्यू किया।
इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर श्री नवीन ने बताया कि नदी में पानी पीने के क्रम में हिरण पानी के तेज बहाव में बह गया होगा। सूचना पर हिरण का रेस्क्यू कर स्वास्थ्य जांच के उपरांत सुरक्षित जटाशंकर वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। इस रेस्क्यू टीम में योगेंद्र बैठा, राजकुमार मुंद्रिका यादव , के अलावा कई वनकर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!