अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।

सिविल सर्जन डॉ वीरेंद्र कुमार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अनुपम प्रसाद को उत्कृष्ट सेवा भावना समुचित व्यवस्था तथा टीम वर्क को लेकर कायाकल्प सम्मान से सम्मानित किया गया।
सिविल सर्जन डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि चिकित्सक का मुख्य धर्म मरीजों की बेहतर चिकित्सा करना है। मरीजों की सेवा करना एक चिकित्सक का सबसे पुनीत कार्य है क्योंकि मरीजों की सेवा ईश्वर सेवा के समान होता है।
कायाकल्प सम्मान से सम्मानित होने के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनुपम प्रसाद ने कहा कि एक चिकित्सक का धर्म ही मरीजों की बेहतर चिकित्सा करना होता है। उन्होंने सिविल सर्जन के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि समय-समय पर दिशा निर्देश मिलने से उनके अंदर सेवा भावना और मजबूत होती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया में पदस्थापित चिकित्सकों सहायकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह टीम वर्क का सुंदर परिणाम है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी सहित स्वास्थ्य प्रबंधक शकील अहमद प्रधान लिपिक शिव शान्त कपूर अभय कुमार राहुल झा और अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।