वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के वन कर्मियों ने गश्ती के क्रम में एक अदद सखुआ की गुल्ली के साथ एक वन अपराधी झोटिल कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस बाबत वाल्मीकिनगर रेंजर अमित कुमार ने बताया कि वन कर्मियों की टीम गश्ती पर निकली थी। उसी क्रम में कक्ष संख्या टी 37 में एक युवक सखुआ का पेड़ काट गुल्ली तैयार कर रहा था। जिसे वन कर्मियों की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। घटना स्थल से एक अदद गुल्ली भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार युवक नौरंगिया थाना क्षेत्र का निवासी है। वही उसका दूसरा साथी राजू भगत जंगल का लाभ लेकर भागने में सफल रहा है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में बगहा भेजा जा रहा है।