वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

शुक्रवार को बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज ने वाल्मीकि नगर थाना के थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह से क्षेत्र में विधि व्यवस्था का जायजा लिया। और थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था निर्धारण को लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश दिया।
ज्ञात हो कि भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के बीच युद्ध के हालात को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर और वाल्मीकि नगर क्षेत्र में कड़ी चौकसी हेतु निर्देशित किया। बताते चलें कि भारत- नेपाल की सीमा नदी के रास्ते खुली हुई है जिसका लाभ लेकर कोई भी असामाजिक तत्व भारतीय सीमा में प्रवेश न कर सके। हालांकि भारत-नेपाल सीमा के वाल्मिकी नगर थाना क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल के जवान सीमा की कड़ी चौकसी करते हैं। उन्होंने थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह को अजनबी और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने हेतु भी निर्देशित किया। वहीं वाल्मीकि नगर गंडक बराज पर सीमा सुरक्षा में तैनात सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी और जवान गंडक बराज के रास्ते आने जाने वाले व्यक्तियों वाहनों और उनके सामानों की सख्त जांच कर रहे हैं। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार देवेंद्र,मुकेश चंद्र कुंवर, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, के अलावा कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।