Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास भंगहा थाना का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित...

भंगहा थाना का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

0
50

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया पश्चिम चंपारण पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन द्वारा भंगहा थाना का विधिवत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों की स्थिति एवं पुलिस व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले थाना परिसर में स्थित मालखाना, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, वायरलेस शाखा, थाना परिसर तथा आवासीय बैरक का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण पंजियों का अवलोकन किया गया, जिनमें अपराध निर्देशिका पार्ट-1, पार्ट-2 एवं पार्ट-3, डकैती पंजी, लूट पंजी, गुंडा पंजी सहित अन्य अभिलेख शामिल रहे। निरीक्षण के क्रम में पंजियों में की गई प्रविष्टियों की अद्यतन स्थिति की जांच की गई तथा अभिलेखों को सुसंगठित एवं नियमित रूप से संधारित रखने के निर्देश दिए गए।


निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने हत्या, लूट एवं डकैती जैसे गंभीर प्रकृति के लंबे समय से लंबित कांडों की विशेष समीक्षा की। उन्होंने संबंधित मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु वारंट एवं कुर्की की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं कांडों के निष्पादन के स्पष्ट निर्देश दिए। साथ ही अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया।


इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज, पुलिस अंचल निरीक्षक मैनाटांड़ अंचल, भंगहा थाना के थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!