विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा। पुलिस जिला बगहा अंतर्गत भैरोगंज थाना को आज दिनांक 27 जनवरी 2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल के माध्यम से जुड़ा चौक होते हुए नूनिया पट्टी की ओर भारी मात्रा में देशी शराब का अवैध परिवहन किया जाने वाला है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए भैरोगंज थानाध्यक्ष ने तत्काल वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया एवं गश्ती दल के साथ मिलकर संघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया।

वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल से 74 लीटर देशी शराब बरामद की गई। मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जबकि शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया। इस संबंध में भैरोगंज थानाध्यक्ष द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।






