Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 77 वे गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे उत्साह, देशभक्ति और गरिमा के...

77 वे गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे उत्साह, देशभक्ति और गरिमा के साथ मनाया गया

0
28

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

नेपाल सीमावर्ती इलाको तक 77वें गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे उत्साह, देशभक्ति और गरिमा के साथ मनाया गया। सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में तिरंगा शान से फहराया गया और राष्ट्रगान की गूंज के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। सुबह से ही लोगों में उत्साह देखने को मिला,वहीं बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने विभिन्न देश भक्ति आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

वही नेपाल बॉर्डर के वाल्मीकिनगर थाना व आसपास के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों व स्कूलों सेंट जेवियर,नदी घाटी योजना उच्च विद्यालय,लक्ष्मीपुर उत्क्रमित उच्चतर विद्यालय,एसएसबी के सभी पोस्टो पर झंडोतोलन का भव्य आयोजन हुआ। सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बलों और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर गणतंत्र दिवस मनाया,जिससे देशभक्ति का माहौल और अधिक सशक्त हुआ।
कुल मिलाकर वाल्मीकि नगर और आसपास के क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस का पर्व शांतिपूर्ण, उल्लासपूर्ण और प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!