Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सीमावर्ती नेपाल के त्रिवेणी बाजार में रेड क्रॉस सोसायटी शाखा का 7...

सीमावर्ती नेपाल के त्रिवेणी बाजार में रेड क्रॉस सोसायटी शाखा का 7 वीं वार्षिक सभा हुई सम्पन्न।

0
108

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

सीमावर्ती देश नेपाल के त्रिवेणी बाजार में रेड क्रॉस सोसायटी त्रिवेणी शाखा का सातवां वार्षिक साधारण सभा तथा तीसरा महाधिवेशन त्रिवेणी स्थित रेड क्रॉस भवन में रविवार को सम्पन्न हुआ। रेड क्रॉस सोसायटी त्रिवेणी की सभापति रन्नता काफिले की अध्यक्षता में यह महाधिवेशन सम्पन्न हुआ।अधिवेशन में प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल हुए त्रिवेणी गांव पालिका के वार्ड नंबर छह के अध्यक्ष नूरेन्द्र शाह ने बताया की रेड क्रॉस की त्रिवेणी शाखा को उत्कृष्ट बनाने में सभी रेड क्रॉस कर्मियों का महत्वपूर्ण सहयोग है। विपद के समय में सहयोग की भावना तथा रक्त संकलन के कार्य को और आगे बढ़ा कर प्रभावकारी बनाना होगा। कार्यक्रम में गजेन्द्र मोक्ष दिव्य धाम क्षेत्र विकास समिति के कार्यकारी अध्यक्ष झापेंद्रेश्वर भुसाल ने बताया की रेड क्रॉस संस्था के आय स्रोत के वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए गांव पालिका तथा वार्ड को विशेष ध्यान देना पड़ेगा। संस्था के निर्वाचन अधिकृत बाबूराम कंडेल ने कहा की रेड क्रॉस संस्था मानवीय सेवा के लिए समर्पित संस्था है। इसलिए संस्था को ध्यान देना होगा की किसी भी गरीब व्यक्ति का रक्त के अभाव में मौत नही हो। रक्त संकलन के कार्य को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाना होगा। अधिवेशन में संतोष रौनियार की अध्यक्षता में नया शाखा समिति का गठन किया गया। सरिता शर्मा को महिला उपाध्यक्ष, अचूतमन श्रेष्ठ को सचिव, विक्रम सिंह थापा को उप सचिव तथा भूशाल राय मांझी को कोषाध्यक्ष चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!