Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास गणतंत्र दिवस के अवसर पर 21वीं वाहिनी, द्वारा “संडे ऑन साइक्लिंग” कार्यक्रम...

गणतंत्र दिवस के अवसर पर 21वीं वाहिनी, द्वारा “संडे ऑन साइक्लिंग” कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ

0
41

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एसएसबी 21वीं वाहिनी, बगहा द्वारा “संडे ऑन साइक्लिंग” कार्यक्रम का अनुशासित, प्रेरणादायक एवं सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वाहिनी द्वारा नया गांव, अवसानी एवं मलकौली क्षेत्रों में साइक्लिंग गतिविधि के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक, नियमित व्यायाम अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व से अवगत कराया गया।


साथ ही वाहिनी के अधीन सीमा चौकी गंडक बैराज के कार्यक्षेत्र में
द्वितीय कमान अधिकारी सुरेश शर्मा, कार्यवाहक कमांडेंट, 21वीं वाहिनी, बगहा के कुशल, प्रेरणादायक एवं दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs) के साथ देशभर में विशेष भागीदार के रूप में सहभागिता करते हुए इस कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।


कार्यक्रम के दौरान 21वीं वाहिनी के समस्त अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं बलकर्मियों ने पूर्ण उत्साह, अनुशासन, एकजुटता एवं सामूहिक सहभागिता के साथ साइक्लिंग में भाग लेकर स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का सशक्त संदेश दिया।


इस अवसर पर यह संदेश स्पष्ट रूप से दिया गया कि एक स्वस्थ, अनुशासित एवं सजग सुरक्षा बल ही सशक्त, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर भारत की सुदृढ़ आधारशिला है।
कार्यक्रम के माध्यम से जनसामान्य को भी दैनिक जीवन में व्यायाम अपनाने,स्वस्थ आदतें विकसित करने तथा स्वच्छ एवं पर्यावरण-संवेदनशील जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!