सत्येन्द्र पांडेय अध्यक्ष तो आदित्य दुबे महामंत्री बने
संघे शक्ति कलियुगे:जिलाध्यक्ष कुशीनगर
विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बेतिया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बिहार के पश्चिमी चंपारण (बेतिया) जिला इकाई का गठन रविबार को समीर होंडा के सभागार में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बिहार के तिरहुत प्रमंडल अध्यक्ष अरविंद नाथ तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किया गया । प्रवेक्षक/ अतिथि के रूप में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कुशीनगर उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय व सह प्रवेक्षक मनोज कुमार मिश्रा जिला संगठन मंत्री कुशीनगर मौजूद रहे।
सर्व सम्मति से सत्येन्द्र पांडेय को अध्यक्ष,विवेक पांडेय -कार्यकारी अध्यक्ष, सत्येन्द्र श्रीवास्तव “सत्यम”,मृत्युंजय दुबे, आशीष कुमार को उपाध्यक्ष, आदित्य दुबे को जिला महामंत्री संगठन,संजय कुमार राव, धर्मेन्द्र सर्राफ-महामंत्री, सोनू भारद्वाज को संगठन मंत्री,
संजय कुमार चौरसिया, बिट्टू कुमार, राजीव कुमार,जितेंद्र कुमार को सचिव, विनय कुमार-अनुमंडल अध्यक्ष बेतिया, आशीष पांडेय-अनुमंडल अध्यक्ष नरकटियागंज चुना गया। प्रेमचंद पांडेय,मधुकर मिश्र, सुजय पांडेय को सरंक्षक मनोनीत किया गया।
सभी पदाधिकारी गणों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक यह तय किया गया कि प्रत्येक माह एक बैठक होगी और पत्रकार हितों पर चर्चा की जायेगी।
जिलाध्यक्ष सत्येंद्र पांडेय ने कहा कि बेतिया में ग्रा प ए को मजबूत संगठन बनाया जाएगा तथा पत्रकारों के मान सम्मान की रक्षा हेतु ग्रा प ए बिहार हमेशा संघर्षरत रहेगा।






