अजय गुप्ता भितहा पश्चिम चंपारण, बिहार
रविवार को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बूथ संख्या 354, राजकीय मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर (दाया भाग), प्रखंड भितहा में मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बी.एल.ओ. सतीश कुमार यादव के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मतदाताओं को लोकतंत्र को सशक्त बनाने, निष्पक्ष मतदान करने और अधिक से अधिक नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर प्रखंड भितहा जदयू अध्यक्ष मुन्ना सिंह, संजीव कुमार सिंह, राजनारायण सिंह, लालबाबू सिंह, अभय सिंह, अकलू गुप्ता, सूचित कुमार, विशाल सिंह, प्रियांशु सिंह, रामएकबाल पासवान, फुलकरीम मियां, उर्मिला देवी, सोनी देवी, सुनैना देवी, मल्हारी देवी, अशबून नेशा, रुना, तारा खातून, अनिल सुनील सिंह सहित अन्य मतदाता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया तथा लोकतांत्रिक सहभागिता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।






