Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास भितहा अंचल बना दलालों का अड्डा शिकायतकर्ता ने सांसद को सौंपा आवेदन,...

भितहा अंचल बना दलालों का अड्डा शिकायतकर्ता ने सांसद को सौंपा आवेदन, जांच की उठी मांग

0
72

ग्रामीणों के शोषण का आरोप, सांसद से निष्पक्ष जांच की मांग

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


भितहा अंचल कार्यालय में दलालों के बढ़ते वर्चस्व और आम ग्रामीणों के संभावित शोषण को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। लक्ष्मीपुर गांव निवासी अजय सिंह चंदेल ( पत्रकार ) ने इस संबंध में बाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद सुनील कुशवाहा को लिखित शिकायत सौंपते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
शिकायत आवेदन में आरोप लगाया गया है कि भितहा अंचल कार्यालय दलालों का अड्डा बनता जा रहा है, जहां दिनभर अंचल कर्मियों और कथित दलालों की मिलीभगत खुलेआम देखी जा सकती है। आरोप है कि राजस्व से जुड़े कार्यों में गलत-सलत तरीके अपनाकर मोटी कमाई की जा रही है, जबकि आम ग्रामीणों को अपने वैध कार्यों के लिए भी लगातार चक्कर लगाने पड़ते हैं।


आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि अंचलाधिकारी के कार्यालय के बाहर चार से पांच सिपाहियों की तैनाती के कारण आम जनता सीधे अधिकारियों तक अपनी बात नहीं पहुंचा पाती। शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि अंचल कार्यालय से जुड़े कर्मियों एवं कथित दलालों के बैंक खातों, संपत्ति, लेन-देन, मोबाइल और डिजिटल गतिविधियों की जांच कराई जाए, तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं।
वहीं श्री चंदेल ने मांग की है कि जिले के किसी निष्पक्ष और विश्वसनीय पदाधिकारी से पूरे मामले की जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही जांच के दौरान दलालों और पीड़ितों के नाम सार्वजनिक किए जाने की भी मांग की गई है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद सुनील कुशवाहा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता के साथ किसी भी प्रकार का शोषण या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने भितहा अंचल को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने का भरोसा दिलाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सांसद के इस सख्त रुख के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी और आम लोगों को न्याय मिल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!