Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सरस्वती पूजा को लेकर प्रशासन सख्त, शांति और सुरक्षा पर विशेष जोर

सरस्वती पूजा को लेकर प्रशासन सख्त, शांति और सुरक्षा पर विशेष जोर

0
34

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को मझौलिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन, अंचलाधिकारी राजीव रंजन एवं थानाध्यक्ष अमर कुमार की उपस्थिति रही, जबकि बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अमर कुमार ने की।

बैठक में पूजा आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान सभी पूजा पंडालों को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। बिना लाइसेंस किसी भी प्रकार की पूजा समिति या जुलूस को अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और यदि किसी ने नियमों का उल्लंघन किया तो संबंधित डीजे को जब्त करते हुए एफआईआर दर्ज की जाएगी।

उन्होंने समिति सदस्यों से अपील की कि नियमों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन ने जनप्रतिनिधियों एवं पूजा समितियों से आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में पूजा आयोजन सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार समाज को जोड़ने का माध्यम होते हैं, इसलिए सभी को जिम्मेदारी के साथ प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।अंचलाधिकारी राजीव रंजन ने मूर्ति विसर्जन व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि विसर्जन के दौरान निर्धारित मार्गों का ही उपयोग किया जाए और किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ न हो।

बैठक में जिला परिषद सदस्य जीयाउद्दीन अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि रिंकू श्रीवास्तव, किशन देव पंडित, सरपंच प्रतिनिधि फिरोज देवान, शशिकांत श्रीवास्तव, सरपंच शिवजी राम, समिति सदस्य मलय विश्वास, ज्योति तिवारी, संतोष यादव, जियन यादव सहित प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!