Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वंदे मातरम राष्ट्रगान के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में एसएसबी...

वंदे मातरम राष्ट्रगान के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में एसएसबी द्वारा एक सप्ताह चलने वाले विभिन्न खेल प्रतियोगिता का होगा आयोजन

0
26

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

एसएसबी 21 वीं वाहिनी द्वारा देश का गौरवशाली बंदे मातृम् राष्ट्रगान के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष मे एक सप्ताह तक चलने वाले विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इस मौके पर वाल्मीकिनगर स्थित सेंट जेवियर और नदी घाटी योजना उच्च विद्यालय मे बच्चो के बीच क्विज़ प्रतियोगिता कराई जा रही है ।इस मौके पर साइकिल रैली का भी आयोजन किया गया।
एसएसबी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सप्ताहन्त चलने वाली खेल कूद व विभिन्न कार्यक्रमो का समापन 24 जनवरी को किया जाएगा।

24 जनवरी को बाइक रैली का आयोजन भी होगा साथ ही नदी घाटी योजना उच्च विद्यालय प्रांगण मे खेल कूद के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। आयोजन समापन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले प्रतिभागियों को एसएसबी के द्वारा पारोतोषिक किया जाएगा। क्विज़ प्रतियोगिता के दौरान प्रधानाचार्य अमर नाथ गुप्ता सहित शिक्षक आकाश कुमार, पंकज कुमार,अरुनाती, रेखा, आफ्रीन नसीम, निप्पु कुमार, प्रति सिंह, हरीनारायन प्रसाद मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!