Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए त्रिवेणी संगम पाथवे मार्ग का मुख्य गेट...

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए त्रिवेणी संगम पाथवे मार्ग का मुख्य गेट खोला गया

0
47

बाल्मीकि नगर से नन्दलाल पटेल की रिपोर्ट


त्रिवेणी संगम तक पहुँचने वाले प्रमुख मार्गों के अतिरिक्त पर्यटन पाथवे मार्ग के मुख्य गेट को श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खोल दिया गया है, जिससे अब श्रद्धालु त्रिवेणी संगम घाट तक आसानी से पहुँच सकेंगे। उल्लेखनीय है कि पूर्व में इस पाथवे मार्ग के गेट पर ताला जड़कर इसे बंद कर दिया गया था।
हालांकि, त्रिवेणी संगम में स्नान व दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया और पाथवे मार्ग का गेट खोल दिया गया।

अब श्रद्धालुओं को संगम घाट तक पहुँचने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
बताते चलें कि अब तक त्रिवेणी संगम तक पहुँचने के लिए मुख्य रूप से जटाशंकर एवं जंगल कैंप मार्ग का ही उपयोग किया जा रहा था। पाथवे सहायक मार्ग के खुल जाने से श्रद्धालुओं को वैकल्पिक और सुगम मार्ग उपलब्ध हो गया है।
इस मार्ग के खुलने से न केवल भीड़ प्रबंधन में सहायता मिलेगी, बल्कि बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों को भी संगम घाट तक पहुँचने में काफी राहत मिलेगी। श्रद्धालुओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय कदम बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!