Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य के लिए बी एल ओ को प्रखंड...

विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य के लिए बी एल ओ को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया सम्मानित ।

0
24


प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में लोकतंत्र के महान पर्व विधानसभा चुनाव 2025 में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार द्वारा 57 बी एल ओ समेत शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।अपने संबोधन में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार ने कहा कि परिश्रम का उपहार सभी को मिलना चाहिए।

विधानसभा चुनाव 2025 में चुनाव समेत अन्य निर्वाचन संबंधित कार्य में सराहनीय योगदान दिया गया था इसको लेकर प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला बुलंद किया गया। उन्होंने बताया कि किसी भी विभाग द्वारा सराहनीय एवं संतोषजनक कार्य करने पर समय-समय पर सम्मानित किया जाएगा ।इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफिजुर रहमान कन्या विद्यालय के प्रधानाध्यपीका सीमा कुमारी निंवलिया विद्यालय के प्रधान अध्यापक राजेश नंदन पांडे मनकेश्वर राम आदि शिक्षक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!