स्वच्छ रहे स्वस्थ रहें प्रसन्न रहे, स्वच्छता में होता है लक्ष्मी का वास।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
ग्राम पंचायत राज बहुअरवा में पंचायत भवन पर मुखिया देवी सहनी की अध्यक्षता में जन संवाद किया गया ।जिसमें स्वच्छता पर्यवेक्षक राजीव ठाकुर द्वारा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत ग्रामीणों के बिच गिला कचरा एवं सूखा कचरा के बारे में जानकारी दी गई तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि की स्वच्छता में लक्ष्मी का वास होता है। बीमारियों से बचाव होता है। इसलिए अपने घर द्वार पास पड़ोस को साफ सुथरा रखें। उन्होंने ग्रामीणों को जागरुक करते हुए कहा कि स्वच्छ रहे स्वस्थ रहे प्रसन्न रहे।
उपस्थित लोगों से उन्होंने अपील किया कि लोहिया स्वच्छ मिशन अभियान को सफल बनावे और इसके निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें।
मुखिया देवी सहनी ने पंचायत वासियों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुए कहां की जिस तरह हम लोग अपने शरीर को साफ रखते हैं साफ सुथरा वस्त्र पहनते हैं इसी तरह अपने घर और आसपास की सफाई अत्यंत जरूरी है। हम लोगों को निर्धारित डस्टबिन में कचरा रखना है और पंचायत को स्वच्छ और आदर्श बनना है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से इसमें ईमानदारी पूर्वक सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर पंचायत के गणमान्य और ग्रामीण उपस्थित थे।






