Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 182 करोड़ की लागत से 161 योजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास...

182 करोड़ की लागत से 161 योजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास व उद्घाटन।

0
33


प्रगति यात्रा की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा।


प्रत्येक प्रखंड में खुलेगा आदर्श विद्यालय और डिग्री कॉलेज।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के उपरांत जिलाधिकारी पश्चिम चंपारण तरनजोत सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिम चंपारण जिला को 182 करोड़ की लागत से 161 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

उन्होंने बताया कि समृद्धि यात्रा का शुभारंभ कुमार बाग औद्योगिक क्षेत्र से हुआ। मुख्यमंत्री ने गहन निरीक्षण के दौरान औद्योगिक क्षेत्र के और अधिक विकास के लिए विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिया, ।19 करोड़ की लागत से महिलाओं को आवासित करने के लिए उचित निर्माण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रत्येक प्रखंड में एक आदर्श विद्यालय और डिग्री विद्यालय खोलने की घोषणा की । मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा की समीक्षा करते हुए 10 योजनाओं को तेजी से कार्यान्वित करने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया।


प्रेस वार्ता के दौरान एसपी बेतिया डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। लेकिन पड़ोसी देश नेपाल से सटे होने के कारण तस्करों द्वारा शराब की तस्करी की जाती है। लेकिन पुलिस विभाग की तत्परता से तस्कर पकड़े जाते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष सबसे ज्यादा शराब पकड़ी गई और तस्करों को कानून के तहत सजा दी गई। इसमें एनडीपीएस की भी भूमिका सराहनीय है। उन्होंने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जिले के एसपी कार्यालय डीएसपी कार्यालय इंस्पेक्टर कार्यालय और सभी थाना थाना में फरियादियों की फरियाद निश्चित रूप से सुनी जाएगी।

और उनके फरियाद पर त्वरित एक्शन लिया जाएगा। एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को अपने व्यवहार में अपनापन और फ्रेंडली लाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि सभी थाना में आगंतुक कक्ष को अच्छी तरह रखरखाव करते हुए फरियादियों के लिए बैठने के लिए उचित प्रबंध तथा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!