Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा के नवागत एसपी रामानंद कौशल ने किया योगदान, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बगहा के नवागत एसपी रामानंद कौशल ने किया योगदान, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

0
11

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा पुलिस जिला के नवागत पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल ने पद का औपचारिक रूप से बगहा पुलिस मुख्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण के अवसर पर नवपस्थापित बगहा एसपी रामानंद कौशल को पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। जिसमे सुसज्जित पुलिस बल द्वारा अनुशासित एवं सम्मानपूर्ण सलामी दी गई। पदभार ग्रहण के अवसर पर जिले के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा कुमार देवेंद्र, रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी, पुलिस उपाधीक्षक,एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे। सभी पुलिस पदाधिकारी ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। नवागत बगहा एसपी ने बगहा पुलिस जिले की विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई,महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और नागरिकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने हेतु सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!