Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास नारायणी महोत्सव 2026 का उद्घाटन का आपदा प्रबंधन विभाग के माननीय मंत्री...

नारायणी महोत्सव 2026 का उद्घाटन का आपदा प्रबंधन विभाग के माननीय मंत्री नारायण प्रसाद किया

0
16

संवाददाता – जमीरूल हक गोपालगंज बिहार

एंकर – आज दिनांक 14 जनवरी 2026 को नारायणी महोत्सव का भव्य शुभारंभ जिला प्रशासन एवं कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। महोत्सव का उद्घाटन आपदा प्रबंधन विभाग के माननीय मंत्री नारायण प्रसाद, बैकुंठपुर के माननीय विधायक श्री मिथलेश तिवारी, गोपालगंज के विधायक माननीय श्री सुभाष सिंह तथा जिला पदाधिकारी श्री पवन कुमार सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

उद्घाटन समारोह में जिले की सांस्कृतिक पहचान और लोकपरंपराओं की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर मंच से अतिथियों ने नारायणी महोत्सव को जिले की सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए कहा कि यह आयोजन स्थानीय कलाकारों को मंच देने के साथ-साथ जिले के पर्यटन और सांस्कृतिक विकास को नई दिशा देता है।


महोत्सव की मुख्य सांस्कृतिक प्रस्तुति में भोजपुरी जगत के लोकप्रिय गायक रितेश पांडेय (रॉक स्टार) ने अपने शानदार कार्यक्रम से उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके लोकप्रिय गीतों पर हजारों दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। पूरा पंडाल संगीत, रोशनी और उत्साह से सराबोर नजर आया।

जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने कहा कि नारायणी महोत्सव जिले की सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करता है और युवाओं को कला व संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। वहीं माननीय मंत्री नारायण प्रसाद ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे महोत्सव समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।नारायणी महोत्सव 2026 का शुभारंभ जिले में उत्साह, उल्लास और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बन गया, जहां बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, कलाकार एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!