गोपालगंज बिहार से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़ , (गोपालगंज) मांझा बीआरसी भवन पर आयोजित प्रखंड स्तरीय टीचिंग लर्निंग मैटेरियल (टीएल एम) मेला में विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों एवं प्रतिभागियों ने शिक्षण सामग्री का आकर्षक और नवाचारी प्रदर्शन किया। मेले में कम लागत में तैयार किए गए टीएल एम के माध्यम से बच्चों को सरल व रुचिकर ढंग से पढ़ाने के तरीकों को प्रस्तुत किया गया। टीएल एम मेला में गणित, विज्ञान, भाषा एवं सामाजिक विज्ञान से संबंधित शिक्षण सामग्री लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के शिक्षिकाओं को बीईओ राजेश कुमार झा ने मेंडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में प्रथम स्थान उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलुही के शिक्षिका प्रिया सिंह, दुसरे स्थान पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुलवरिया के शिक्षिका राजेया खातुन, तीसरे स्थान पर उत्कमित मध्य विद्यालय मांझा के शिक्षिका अनामिका दुबे, चौथे स्थान पर उत्कमित मध्य विद्यालय प्रतापपुर के शिक्षिका प्रगति गंगवार तथा पांचवें स्थान पर नव सृजित प्राथमिक विद्यालय शहाबुदीन टोला के शिक्षिका प्रियम कुमारी को घोषित किए गए। शिक्षकों ने बताया कि इन शिक्षण सामग्रियों के उपयोग से बच्चों की समझ बढ़ती है और कक्षा में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होती है। मौके पर लेखापाल मनिषा कुमारी, डाटा आपरेटर सुभाष कुमार, शिक्षक अजीत कुमार सिंह,अजय कुमार सिंह,राकेश वर्मा सहित अन्य थे।






