विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
लौकरिया (पश्चिम चंपारण) दिनांक 11 जनवरी 2026 को समय लगभग 19:05 बजे थाना लौकरिया अंतर्गत ग्राम गोबरहिया में दो पक्षों के आपसी विवाद की सूचना डायल 112 पर प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर थाना पर आवेदन देने का निर्देश दिया गया।
इसके बाद पुनः रात्रि लगभग 21:05 बजे थानाध्यक्ष द्वारा सूचना दी गई कि दोनों पक्ष फिर से आपस में झगड़ा करने लगे हैं। थानाध्यक्ष के निर्देशानुसार संध्या गश्ती दल तत्काल ग्राम गोबरहिया पहुंचा। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा था, इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस बल पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
हमले में एक पुलिसकर्मी के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घायल पुलिसकर्मी को तत्काल उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), हरनाटार भेजा गया।
इस घटना के संबंध में लौकरिया थाना कांड संख्या 20/26, दिनांक 12.01.2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 190/191(2), 126(2), 115(2), 109, 121(1), 121(2), 132, 324(2), 74, 351(2), 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
अनुसंधान के क्रम में निम्नलिखित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है—
शम्भू राम, पिता– बाबूलाल राम
बालदेव राम, पिता– रामनाथ राम
मोतिलाल राम, पिता– नारायण राम
निशु देवी, पति– मोतिलाल राम
बासुदेव राम, पिता– रामनाथ राम
सभी अभियुक्त ग्राम गोबरहिया, थाना लौकरिया, जिला पश्चिम चंपारण के निवासी हैं। अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।






