Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पश्चिम चंपारण में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घोड़े...

पश्चिम चंपारण में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घोड़े पर लदी 28.440 लीटर विदेशी शराब बरामद

0
43

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले में पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण शौर्य सुमन के स्पष्ट निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नौतन थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नौतन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक घोड़े पर लदी हुई भारी मात्रा में 28.440 लीटर विदेशी शराब बरामद की। मौके से एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया, जो शराब की तस्करी में संलिप्त पाया गया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त घोड़े को भी जब्त कर लिया है।
बताया जा रहा है कि शराब कारोबारी शराब को एक स्थान से दूसरे स्थान पर चोरी-छिपे पहुंचाने की फिराक में था।

पुलिस की सतर्कता के कारण तस्करी की इस कोशिश को समय रहते विफल कर दिया गया। बरामद शराब की कीमत का आकलन किया जा रहा है।
इस मामले में नौतन थाना द्वारा संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस अवैध शराब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और किस स्थान पर इसकी आपूर्ति की जानी थी।
पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जिले में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध शराब कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब की बिक्री या तस्करी की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!