Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बाल विवाह को मिटाने के लिए दलित समुदाय को किया जागरूक।

बाल विवाह को मिटाने के लिए दलित समुदाय को किया जागरूक।

0
54


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


मझौलिया प्रखण्ड के बहुअरवा, माधोपुर, बखरिया आदि पंचायतों में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश अमरेन्द्र कुमार राज के निर्देश पर पारा विधिक स्वयंसेवक अवधेश कुमार गुप्ता के द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत दलित बस्ती में जागरूकता और शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीएलवी श्री गुप्ता नेबताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना, इससे संबंधित कानूनों की जानकारी देना तथा समाज को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में गंभीर बाधा डालता है और यह कानूनी अपराध है।, साथ ही बच्चों की बचपन को छीन लेता है। उन्होंने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से कहा कि बाल विवाह की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर जानकारी दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने बाल विवाह न करने और इसे रोकने की सामूहिक शपथ ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!