Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सिवान के जयराम मार्केट में अलाव से मिली ठंड से राहत

सिवान के जयराम मार्केट में अलाव से मिली ठंड से राहत

0
83

बिहार के सिवान से पंकज सिंह की रिपोर्ट


Vyn news time के खबर का असर सिवान जिला के जयराम मार्केट में आज से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। बीते कई दिनों से ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा था, जिसके कारण बाजार में आने वाले व्यापारी और आम लोग आग के बिना ठिठुरने को मजबूर थे। खासकर सुबह और देर शाम के समय स्थिति और भी कठिन हो जाती थी।
स्थानीय स्तर पर लकड़ियों की व्यवस्था कर बाजार में अलाव जलाया गया, जिससे जयराम मार्केट में मौजूद दुकानदारों, राहगीरों और आम जनता को ठंड से काफी राहत मिली। आग जलने से बाजार का माहौल कुछ हद तक सामान्य हुआ और लोग ठंड से बचाव कर सके।
व्यापारियों ने बताया कि अलाव की व्यवस्था न होने के कारण उन्हें लंबे समय तक दुकानों पर बैठना मुश्किल हो रहा था। वहीं, आम लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि आग की व्यवस्था होने से बाजार में आना-जाना आसान हो गया है।
स्थानीय लोगों की मांग है कि जब तक ठंड का प्रकोप बना रहे, तब तक नियमित रूप से अलाव की व्यवस्था की जाए, ताकि बाजार में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!