Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home दुनिया पर्यटकों का जत्था पहुंचा वाल्मीकि नगर,पर्यटन स्थल का ऐतिहासिक गवाह बना

पर्यटकों का जत्था पहुंचा वाल्मीकि नगर,पर्यटन स्थल का ऐतिहासिक गवाह बना

0
51

भारत से लेकर नेपाल तक हैप्पी न्यू ईयर की गूंज सुनाई दी

पिकनिक स्थल पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो,इसके लिए पुलिस प्रशासन और एसएसबी के जवानों ने सुरक्षा का मोर्चा संभाला

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

नूतन वर्ष 2026 के जश्न में वाल्मीकि नगर का पर्यटन स्थल ऐतिहासिक गवाह बना। बृहस्पतिवार को यहां कराके की ठंड के बावजूद एक लाख से अधिक सैलानियों ने विभिन्न पिकनिक स्थलों पर नूतन वर्ष का भरपूर आनंद उठाया। भारत से लेकर नेपाल तक हैप्पी न्यू ईयर की गूंज सुनाई देती रही। वाल्मीकि नगर के बेलवा घाट, आम बगीचा तीन नंबर पहाड़ (ऊपरी शिविर) गेस्ट हाउस, लव कुश घाट विश्वसरिया मैदान, हाई स्कूल ग्राउंड और विटीआर के बाहरी हिस्से पर्यटकों से भरे रहे। वन विभाग के जंगल कैंप में पर्यटक जंगल सफारी का आनंद लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। विशेष रूप से जंगल कैंप में 25 दिसंबर से ही ऑनलाइन बुकिंग पूरी हो चुकी थी। फिर भी पर्यटकों को भारी भीड़ ने इंतजार करने पर मजबूर कर दिया।

भारी पुलिस बल की तैनाती -पिकनिक स्थल पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन और एसएसबी के जवानों ने सुरक्षा का मोर्चा संभाल रखा था। जवानों को वर्दी और सादे लिबास में पूरे क्षेत्र की निगरानी में तैनात किया गया था। जंगल कैंप से लेकर पिकनिक स्पॉट तक हर जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात
रहा।


नेपाल बॉर्डर पर वाहनों की कतार – नव वर्ष मनाने नेपाल जाने वाले पर्यटकों की भारी भीड़ देखी गई। गंडक बाराज से लेकर बाल्मीकि नगर थाने तक 500 मीटर तक वाहनों की लंबी कतारे लगी रही। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बिना अनुमति किसी भी वाहन या पर्यटक को प्रवेश नहीं करने दिया ।नेपाल जाने के लिए पर्यटकों को लंबा इंतजार करना पड़ा और नियमों का पालन सुनिश्चित किया गया। पिकनिक में नव वर्ष का जश्न पर्यटकों के उत्साह से भरा रहा । यहां के पर्यटन स्थल प्राकृतिक सुंदरता और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों ने सैलानियों के लिए यादगार बना दिया फिलहाल बाल्मीकि नगर के आसपास सभी सरकारी और प्राइवेट होटल अगले 8 तारीख तक बुक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!