Saturday, March 14, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सिवान के हरनाथपुर स्थित इस्कॉन राधा-कृष्ण मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

सिवान के हरनाथपुर स्थित इस्कॉन राधा-कृष्ण मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

0
102

बिहार के सिवान से पंकज सिंह की रिपोर्ट

बिहार के सिवान जिला अंतर्गत रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरनाथपुर गांव में स्थित इस्कॉन राधा-कृष्ण मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

मंदिर परिसर भक्तों की आस्था और भक्ति से सराबोर नजर आया। दर्शन-पूजन के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु यहां पहुंचे, जिससे गांव और आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक माहौल बना रहा।
मिली जानकारी के अनुसार, इस्कॉन मंदिर में बिहार के विभिन्न जिलों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और झारखंड से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

भक्तों में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की अच्छी-खासी भागीदारी देखी गई। राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकी, भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक वातावरण ने श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हरनाथपुर का यह इस्कॉन मंदिर अब धीरे-धीरे एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है। जिस प्रकार श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, उससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि भविष्य में देश के अन्य राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी भक्त यहां दर्शन के लिए पहुंचेंगे।

लोगों ने यहां तक संभावना जताई कि आने वाले समय में मॉरीशस सहित अन्य देशों से भी श्रद्धालु इस मंदिर की आध्यात्मिक छवि को देखने आ सकते हैं। भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की ओर से व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए गए। कुल मिलाकर, हरनाथपुर स्थित इस्कॉन राधा-कृष्ण मंदिर श्रद्धा, संस्कृति और आध्यात्मिक एकता का केंद्र बनता जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!