Thursday, March 19, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास स्वर्गीय नबिन किशोर सिन्हा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

स्वर्गीय नबिन किशोर सिन्हा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

0
87

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


बगहा, 31 दिसंबर 2025 को देश के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबिन के पूज्य पिता स्वर्गीय नबिन किशोर सिन्हा की पुण्यतिथि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा बगहा जिला के तत्वावधान में रामनगर विधानसभा क्षेत्र के शिवपुरवा गांव में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती दत्त  के आवास पर किया गया, जहां उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने स्वर्गीय नबिन किशोर सिन्हा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को याद किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से दक्षिणी मंडल अध्यक्ष  उपेन्द्र प्रसाद, किसान मोर्चा जिला महामंत्री बाल किशोर शर्मा, किसान मोर्चा जिला प्रभारी तारकेश्वर राम ‘तूफानी’, मंडल महामंत्री मुन्ना सिंह, मंडल महामंत्री बिपिन गिरि सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वर्गीय नबिन किशोर सिन्हा के सामाजिक योगदान और उनके प्रेरणादायी जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!